
सदल अस्पताल में भर्ती,दो की हालत गंभीर,पी एम सी एच रेफर।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद– जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां होली के उपरांत दो पक्षों में थोड़ी सी विवाद को लेकर हुई झगड़ा,जो खुनी सर्घष में तब्दील हो गया, फलस्वरूप दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया है, जहां दो की हालत गंभीर रहने पर पी एम सी एच रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में उस वक्त दो पक्षों में तु तु मैं मैं से खुनी सर्घष ले लिया,जब एक पक्ष का नन्हा सा बच्चा नाली में शौच कर दिया, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि जबर्दस्त लाठी डंडे की बरसात हो गया,और दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा महिला समेत गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच घायलों को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है,वही दो जिसमें फेकन बिंद एवं शांती देवी को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर किया गया है।
वहीं एक पक्ष ने बताया कि बीते होली के अवसर पर शाम में दुसरे पक्ष के शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था, लेकिन पर्व रहने के कारण चुपचाप रहा, चुकी सभी लोग होली के रंग में मशगूल थे, वैसे में झगड़ा करना उचित नहीं समझा,चुप चाप गाली सुनकर शांत रहा। लेकिन आज बृहस्पति बार को सुबह एक छोटा सा बच्चा नाली में शौच कर दिया तो दुसरे पक्ष के बच्चे को मारपीट कर दी।जब समझाने गए तो उल्टे गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। फलस्वरूप बात बढ़ गई और देखते देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
वहीं थाना अध्यक्ष अनन्त कुमार ने बताया कि चुकी दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं, लेकिन दोनों में पूर्व से ही आपसी विवाद चलता आ रहा है। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है, जहां से दो को पटना पी एम सी एच रेफर किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वहीं दुसरे पक्ष से घायलों में कौशल्या देवी, तनुजा देवी,रामगु॑जन बिंद, वृंदा बिंद, श्यामसुंदर बिंद शामिल हैं।

