रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/शिव मंदिर से निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कस्बे में रामनवमी के पावन पर्व पर रविवार को शिवपुरी स्थित शिव मंदिर में पिछले तीन दिनों से चल रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का समापन भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

रविवार को शिव मंदिर परिसर से बैंड बाजो के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा शिवपुरी, ग्रीन पार्क और शहरी पुल होते हुए कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों और धार्मिक धुनों ने वातावरण को राममय कर दिया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान की सवारी और झांकियों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर प्रेमचंद शर्मा, पंडित बृजेश, सतीश पुंडीर, सभासद सचिन रोहिला, गिरीश रोहिला, पदम सिंह एडवोकेट, अमरदीप पवार, मुकेश अग्रवाल और ऋषभ सिंघल आदि उपस्थित रहे।