
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने विधि व्यवस्था को लेकर सभी थाना अध्यक्षों को वाहन चेकिंग, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, एवं गश्ती को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश पर काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।
इसी कड़ी में टेहटा थाना की पुलिस ने 1-50 लीटर विदेशी शराब के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टेहटा थाना अध्यक्ष ने कारवाई करते हुए 1-सुमीत कुमार 2- अभय कुमार दोनों पिता उपेन्द्र कुमार 3- विकाश कुमार पिता स्व प्रमोद प्रसाद गुप्ता तीनों ग्राम+थाना शकूराबाद एवं 4- रवि कुमार पिता गोपाल यादव ग्राम रसीदपुर थाना परसबिगहा को 1-50 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफतार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
