चंपारण की खबर::मोदी सरकार बाबा साहेब के संकल्पों को निरंतर आगे बढ़ा रही है: यमुना सीकरीया

Breaking news News बिहार

जयंती समारोह पूर्वक मनाई, बच्चों के बीच बांटे गए स्वच्छता किट

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

मोतिहारी के वरिष्ठ भाजपा नेता सह उद्योगपति यमुना सीकरीया ने अपने सीकरीया शिक्षण संस्थान में शिक्षकों एवं छात्रों के साथ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस जयंती समारोह के उपरांत बेगमपुर बस्ती में जाकर बच्चों के बीच यमुना सीकरीया ने स्वच्छता कीट का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रोचक झा, अनिल प्रसाद, प्रिंसिपल प्रीति दुबे उपस्थित थे। भाजपा नेता श्री सीकरीया ने कहा कि आज अंबेडकर जी के विचारों के बारे में छात्रों को बताया गया और कहा कि बाबा साहेब जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र दिया। आज हमारी मोदी सरकार ने बाबा साहेब के संकल्पो को आगे बढ़ाने में लगी है।