
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मंगलवार को वीवीआईपी कार्यक्रम और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान ग्राम गंगाराम स्थित एक निर्माणाधीन मकान से मंजीत सिंह पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 17 टेट्रा पैक महबूबा ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब मजदूरों के लिए लाया था और खुद भी कभी-कभी सेवन करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार और कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।
