
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर काफी उत्साह है,जहानाबाद भाजपा जिला मंत्री रवि शेखर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना कार्यकर्ता आधारित लोकतान्त्रिक राजनीति का अहम पड़ाव है। युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत कर पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी का कार्य कुशलता पूर्वक कर रहे थे। यह क्षण बिहार के लिए विशेष गौरव का दिन है जब लम्बे अरसे पश्चात बिहार की उर्वर राजनैतिक भूमि को केंद्रीय स्तर पर भाजपा का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जहानाबाद भाजपा परिवार एवं युवा वर्ग ,नितिन नवीन की इस नियुक्ति पर भाजपा संसदीय बोर्ड का आभार व्यक्त करता है।

