
ननौता से रिपोर्टर पंकज कुमार
सहारनपुर के नानौता में मोबाइल व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को संपूर्ण मोबाइल बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला नानौता मोबाइल एसोसिएशन के नेतृत्व में लिया गया है, जिसमे ं नगर की सभी छोटी-बड़ी मोबाइल दुकानें, रिपेयरिंग सेंटर और एक्सेसरी शोरूम बंद रहेंगे।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह बंद किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि मोबाइल व्यापार से जुड गंभीर मुद्दों को लेकर है। व्यापारियों ने लगातार बदलती नीतियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते दबाव, बढ़ती टैक्स जटिलताओं और व्यापारियों की अनदेखी के विरोध मे यह कदम उठाया
संगठन पदाधिकारियो ने सभी व्यापारियों से इस बंद को सफल बनान और एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है। इस बंद के कारण गुरुवार को ग्राहकों को मोबाइल से जुड़ी किसी भी सेवा का लाभ नही मिल पाएगा।
