
छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण हेतु नामांकन किया जा रहा प्रारंभ।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ काम्प्लेक्स में आज शनिवार को जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी ने बताई कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने बताई कि जहानाबाद एवं आस पास के छात्र एवं छात्राओं को अपनी प्रतिभा, जो छिपी हुई है, उसे कलात्मक प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताई कि यहां कुल चार विद्याओं यथा शास्रीय संगीत, नृत्य, कत्थक एवं भारतनाट्यम (तबला, हारमोनियम,ढोलक) जैसे विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा गहण प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताई कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में, प्रशिक्षक पूर्णतः निशुल्क होगी। केन्द्र में नामांकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया गया है। प्रशिक्षण में कुल क्षमता 40 छात्र एवं छात्राओं को निर्धारित किया गया है। नामांकन 6 वर्ष से अधिक रखा गया है।
इस मौके पर अपर समाहर्ता,राजस्व अनिल कुमार,अपर समाहर्ता सह लोक शिक़ायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार,तेज नारायण राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
