रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मदरलैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश शिक्षा

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों द्वारा माँ के प्रति प्रेम एवं सम्मान को दर्शाते हुए आकर्षक क्राफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड एवं सजावटी वस्तुएँ बनाई गईं। बच्चों की कला एवं कल्पनाशक्ति की सभी उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी एवं चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता एवं सम्मान की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर माताओं को सम्मानित किया गया। समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।