रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/विजय सिंह पथिक ट्रस्ट ने खस्ताहाल मार्ग के पुनः निर्माण की माँग को लेकर औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष नीरज चौधरी ने शनिवार को माननीय जंसवत सैनी संसदीय कार्य एवं औधोगिक विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि रामपुर मनिहारन से घसौती तक जाने वाली सडक बहुत ही खराब व टुटी पडी है इस सडक पर दर्जनो गांवो का आना जाना रहता है व रोज हजारों स्कूली बच्चे आते जाते हैं जिससे छोटे बच्चों को अक्सर चोट लगती रहती है कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है इसलिए इस सडक का चौडी करण कर शीघ्र बनवाई जाये जिससे स्कूली बच्चों व आम जनता को राहत मिल सके ञापन देने वालो मे नीरज चौधरी, सन्नीदेव चौधरी, राहुल गुर्जर, नाथीराम, बिटटू, नीटू डकरावर कला, रविन्द्र, अंकित, आजाद पहलवान, राजा सैनी, कुलदीप, दीपक, जोनी मुखिया, राकेश, सत्यवीर, जितेन्द्र, ञषिपाल, विकास, बिदंर चौधरी,जितेन्द्र, नीटू, अतुल आदि मौजूद रहे।