
रामपुर मनिहारान
बीती रात देवबंद रोड पर एक बेसहारा गौवंश अचानक गहरे नाले में गिरकर दुकानों के नीचे बने स्लैब के काफी अंदर तक फंस गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत और दुकान के आगे का स्लैब तोड़कर कार्यकर्ताओं ने गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर एक मिसाल पेश की। इस घटना के बाद पदाधिकारियों ने प्रशासन से खुले नालों को ढकने और बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
