
रामपुर मनिहारान 13 मई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए आह्वान के सम्मान में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने एक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय निर्णय लिया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
उन्होंने अपनी फ्लीट में संचालित सभी वाहनों के उपयोग को केवल अनिवार्य कार्यों तक ही सीमित करने का संकल्प लेते हुए अनावश्यक संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। राज्य मंत्री अब सरकारी वाहनों के उपयोग में संयम बरतते हुए अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेंगे ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण सुरक्षा में सार्थक योगदान दिया जा सके। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझना आवश्यक है क्योंकि छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।
