
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
पुलिस के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले रहमान पुत्र शमशाद निवासी मौहल्ला महल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त गण सोनू उर्फ इंतजार पुत्र इकबाल, अदनान पुत्र इकबाल कुरैशी, साहिल पुत्र शाहिद व साउन पुत्र शराफत निवासी गण मौहल्ला पीपलतला द्वारा वादी का अपहरण कर हथौड़े व डंडे से मारपीट कर घायल करने के सम्बंध में थाने में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए हत्या लूट, डकैती एवं नकबजनी आदि घटनाओं में वांछित/ वारन्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एसपी सिटी व्योम बिंदल एवं सीओ नकुड़ रूचि गुप्ता के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे में वांछित सोनू उर्फ इंतजार पुत्र इकबाल, अदनान पुत्र इकबाल कुरैशी, साहिल पुत्र शाहिद निवासी गण मौहल्ला पीपलतला टिपरा रोड़ पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी,डंडा व हथौड़ी बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
