
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां बारह वर्षों से चल रहा फरारी को गिरफतार करने में सफल रहे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना कांड संख्या 136/14 एवं 137/14 का फरारी अभियुक्त सुर्य देव यादव ग्राम बदहर थाना कल्पा फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस हर बार विफल साबित हो रहा था।
वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त सुर्य देव यादव को गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई। वहीं उन्होंने बताया गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुर्य देव यादव अभी घर पर आया हुआ है, सुचना प्राप्त होते ही काको थाना के सहयोग से बीते मंगलवार की रात्रि काको थाना क्षेत्र के ग्राम बदहर में छापामारी की गई, फलस्वरूप वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त सुर्य देव यादव को गिरफतार किया गया। हालांकि सुर्यदेव यादव के खिलाफ परसबिगहा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है।
गठित टीम में अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार,परि पु अ नि राजन चौधरी,स अ नि मुन्नी लाल उरांव सहित अन्य पुलिस बल तथा स अ नि रेयाजुदीन कल्पा थाना शामिल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
