
रामपुर मनिहारान
अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा सोना अर्जुनपुर के तत्त्वावधान में चल रहे सिद्ध बाबा सत्संग स्थली में सप्तदिवसीय संत सम्मेलन और भागवत के प्रथम दिवस स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि सत्संग की महिमा अपरम्पार है। सत्संग से ही जीवन में सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
बुधवार को गाँव सोना अर्जुनपुर में चल रही। भागवत एवं सत्संग में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी महाराज के कृपापात्र सोsहं पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि सत्संग की महिमा अनंत हैl सत्संग से ही जीवन में सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है lसत्संग के द्वारा अंगुलिमाल, आजामिल, मुगला डाकू,गोवर्धन डाकू, आदि अनेकों लोगों का उद्धार हुआ है l
हरिश्चंद युधिष्ठिर आदि ने सत्संग का ही सहारा लेकर जीवन में आने वाले सारे कष्टों को सहा l और भव सागर से पार हो गए l हम सभी के सामने आदर्श प्रस्तुत कियाl हमको सत्संग का सहारा लेकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए l

प्रवचनों की श्रृंखला में श्री स्वामी प्रीतमदास ने रामायण के सत्संग की महिमा में सती ओर शिवजी के प्रसंग की मार्मिक कथा सुनाई, स्वामी प्रणवानंद ने सत्संग से जीवन में होने वाले लाभ के विषय में प्रकस डाला l स्वामी शिवानंद, स्वामी नारायणानंद और गोपालानंद ने भी अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। महेंद्रपाल सिंह, आजाद सिँह, शीशपाल, ईश्वरपाल सिंह, सतवीर सिंह जयपाल मास्टर धर्मपाल सिंह, प्रदीप, सिंहराज सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोगों ने सन्तों का सम्मान करके भगवान की आरती की।
