माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का, परिक्षा फल,गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में किया जा रहा है वितरण।

Breaking news News बिहार

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने परिक्षा फल वितरण में पारदर्शिता एवं सुगमता पर दिया जोर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद– जिले के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय (वीटी स्कूल) में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 तथा स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में सफल अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड वितरण कार्य प्रारंभ किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताई कि वितरण केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं यथा पर्याप्त काउंटर उपलब्धता, पहचान पत्रों की जांच तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।
उन्होंने बताई कि परिक्षा फल वितरण का निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बनाए गए विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि रिजल्ट कार्ड वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता, व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से संपन्न हो, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताई कि रिजल्ट कार्ड आज से आगामी 22 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक गांधी स्मारक इंटर विद्यालय (वीटी स्कूल) पर वितरित किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में रोल नंबर के आधार पर अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताई कि पहचान पत्रों की जांच व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा बताया कि अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए मूल एडमिट कार्ड एवं फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।