बहुत बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है कि मॉल में कार्य करनी वाली युवती से दुष्कर्म ,केस दर्ज

Breaking news News बिहार

प्रखंड ब्यूरो शिव शंकर विद्यार्थी पारु मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के एक गांव के चौक पर अवस्थित मॉल में कार्य करने वाली एक 19 वर्षीय युवती के साथ मॉल मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित युवती मॉल मालिक पर दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 13 जुलाई को केस दर्ज कराया है । घटना 10 जुलाई की है। वही पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके घर का माली हालात ठीक नहीं है । घर के भरण- पोषण के लिए गांव के चौक पर अवस्थित मॉल में कार्य करती है । 10 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच मॉल मालिक उसे मॉल के ऊपर वाले तल्ले पर रखे फ्रिज से पानी लाने के लिए भेजा ।जब वह पानी लेने ऊपर गई तब ही मॉल मालिक उसके पीछे- पीछे ऊपर आ गया ।वहां उसे जबरन पकड़ कर एक कमरे में ले गए और हाथ बांध दिया तथा उसके इच्छा के विरुद्ध उसके कपड़े उतारकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया । पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर उसे और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी।
धमकी के कारण वह तत्काल घटना की जानकारी नहीं दे सकी। बाद में 12 जुलाई को उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।