कूर्था -शकूराबाद मुख्य सड़क के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी।

Breaking news News बिहार

मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा,शव की नही हुई पहचान।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई,जब कूर्था -शकूराबाद मुख्य सड़क के पास गढ़े में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को दोपहर में अचानक किसी को शकूराबाद कूर्था रोड में, सिकन्दर पुर जाने वाली सड़क के पास,रोड के उत्तर दिशा गड्ढे में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली।शव पड़ा देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तत्काल शव को मिलने पर शकूराबाद थाना को सुचना दी गई। घटना की सुचना प्राप्त होते ही शकूराबाद अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार मौके पर पहुंच,शव की शिनाख्त नहीं होने पर, पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
सोहन कुमार ने बताया कि आज मंगलवार को दोपहर में सुचना मिली कि एक लाश बुजुर्ग का पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि हालांकि शव की पहचान नहीं हो सका,आम लोगों से पुछताछ किया गया, लेकिन शव कहां का है, जानकारी ली जा रही है। वहीं बुजुर्ग पुरुष शव की उम्र लगभग करीब साठ पैसठ वर्ष का होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव की पहचान हेतु सदर अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। यदि कोई शव को पहचानते हैं तो, इनके परिवार को सुचित करेंगे। हालांकि मौत का कारण नहीं जानकारी हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है।