कूर्था के एक निजी रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ भाजपा एम एल सी प्रमोद च॑द्रव॑शी के समक्ष भाजपा का थामा दामन।

Breaking news बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।


जहानाबाद– कुर्था के एक निजी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी मिलन समारोह में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के दर्जन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी में भाजपा एम एल सी प्रमोद च॑द्रव॑शी के समक्ष शामिल हुए।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी, जोगेंद्र दास पूर्व प्रखंड अध्यक्ष करपी सहेंद्र कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बंसी सोनभद्र, गोरा पासवान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कलेर, विवेक कुमार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुर्था, राम मुरारी दास पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरवल, सभी राष्ट्रीय कांग्रेस में कार्य करते थे, सभी लोगों ने त्यागपत्र देकर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा महामंत्री रामाशीष दास, राम सिहासन सिंह दिलशाद अली लोकसभा प्रभारी शहजाद आलम शाह प्रभारी मिराज अंसारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष खलीक अंसारी मंडल महामंत्री मुन्नी चंद्रवंशी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवपूजन सिंह चंद्रवंशी सुधीर शर्मा प्रखंड अध्यक्ष भाजपा कुर्था लाल शर्मा विनय कुमार उर्फ दरोगा अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष रामाशीष कुमार सज्जाद आलम आशुतोष कुमार, वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी , जोगेंद्र दास गोरा पासवान सहेंद्र कुमार मोनू कुमार विवेक कुमार, राम मुरारीदास, इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं में पुरुषों उपस्थित थे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही विकास संभव है एवं सबका साथ सबका विकास और सभी वर्ग को लेकर के चलते हैं, अबकी बार 400 पर का उन्होंने बुलंद नारा लगाया, जिला धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी के सरकार द्वारा ही पूरे देश भारतवर्ष में विकास संभव है दूसरा सरकार विकास नहीं कर सकती हैं।