
–पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनता दरबार का हुआ आयोजन
बेतिया, प्रतिनिधि।
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार आज रविवार को बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन, (भा०पु०से०) की अध्यक्षता में शिकारपुर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनने के उपरांत उनके त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता के संबंध को मजबूत करना, जनप्रतिनिधियों व आमजनों की समस्या का त्वरित निष्पादन, महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं भय मुक्त वातावरण बनाने तथा पुलिंसिग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। बताया कि यह कार्यक्रम अनवरत् जारी रहेेगा।
जनता दरबार कार्यक्रम के बाद एसपी ने शिकारपुर थाना पर उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं के समक्ष गंभीर शीर्ष के लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही कांडों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में कांड में लापरवाही बरतने को लेकर एक अनुसंधानकर्ता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पर्यवेक्षी पदाधिकारी शिकारपुर तथा शिकारपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
