
एक पर दो फिदा, वर्दी हुआ दागदाग।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -से – गया जी जिला से एक ऐसी खबर आ रही है, जहां एक महिला सिपाही की दो प्रेमी आपस में भीड़ गए,और ख़ौफनाक कदम उठाते हुए एक ने दुसरे प्रेमी को सीने में गोली मार दी।
मिल रही जानकारी के अनुसार गया जी जिले में मोहब्बत में पागल पुलिस चालक ने, दुसरे प्रेमी पुलिस चालक को गोली मार दी, फलस्वरूप घायल चालक को मगध मेडिकल कॉलेज गया मे इलाज जारी है।
बताया जाता है कि कि गया जी जिले के कोतवाली थाना में पदास्थापित महिला सिपाही को दो थाना की चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां शनिवार को दोनों आमने-सामने आ गए और इसी बीच बिवाद बढ़ गया, जहां एक चालक जो परैया थाना का निजी चालक गौतम कुमार ने कोतवाली थाना में पदास्थापित चालक निरज कुमार को गोली मार दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही पूर्व में परैया थाना में पदास्थापित थी, जहां चालक गौतम को दिल दे बैठी, लेकिन यैसा भी सुचना प्राप्त हुई कि मोबाइल से निरज से भी बातचीत चलती थी।
महिला सिपाही अभी वर्तमान में कोतवाली थाना में पदास्थापित है, और यहां निरज के प्रेम में पागल थी।
घटना सिविल लाइंस थाना स्थित मोहल्ला पिता महेश्वर की है,जो महिला सिपाही एक किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार को परैया थाना का चालक गौतम कुमार महिला सिपाही से मिलने उसके किराए के मकान पर पहुंच गया,इसी बीच निरज कुमार भी पहचा,तो दोनों में बिवाद बढ़ गया,और दोनों एक दूसरे का खुन का प्यासा बन गया, तथा गौतम ने गोली निरज को सीने में मार दिया। फलस्वरूप घटना की सुचना मिली तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया, और मौके पर पुलिस पहुंच गई, तत्काल घायल चालक को मगध मेडिकल कॉलेज गया मे भेज दिया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि गौतम को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जा रहा है।घटना में उपयोग किया गया पिस्टल के सम्बंध में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सका है।
