रामपुरमनिहारान/सहारनपुर/उप्र/शहरी पुल से बाईपास रोड तक दस दिन भी नहीं टिक सका नया नाला।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
नगर पंचायत के शहरी पुल से बाईपास रोड तक दस दिन पहले नवनिर्मित नाला अभी से क्षतिग्रस्त हो गया है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ठेकेदार की लापरवाही और निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण महज कुछ ही दिनों में नाले की यह दुर्दशा हुई है।जनता द्वारा सूचना मिलने पर भाजपा के नामित सभासद सूरज वाल्मीकि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने फोन के माध्यम से चेयरमैन से वार्ता कर इस समस्या से अवगत कराया और ठेकेदार को निर्देशित करने की मांग की।सभासद ने स्पष्ट रूप से कहा कि ठेकेदार को अपने स्वयं के खर्च पर इस क्षतिग्रस्त नाले को जल्द से जल्द ठीक करना होगा।यह सख्त कदम इसलिए उठाया गया है ताकि स्थानीय जनता और वाहन चालकों को आगे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।