
रामपुर मनिहारान
भाजपा की शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी और प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी ने अपने आवास पर खुशी का इजहार किया व एक दूसरे का मुंह मीठा कराया
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
उधर विधायक देवेंद्र नीम ने भी उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रचंड विजय का जश्न मनाया। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास को दिया गया है जिसके चलते पार्टी ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चुनावी नतीजों में भाजपा गठबंधन ने पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी ताकत दिखाते हुए ऐतिहासिक मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सरकार बनाकर पार्टी ने अपनी लोकप्रियता और जनसमर्थन को पुनः सिद्ध किया है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह ने पार्टी की इस व्यापक राजनैतिक उपलब्धि को क्षेत्र में और भी यादगार बना दिया है।
