
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
अधूरे पड़े ओवरब्रिज के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि कस्बे के ज्यादातर स्कूल सहारनपुर रोड पर ही स्थित हैं। ट्रेन आवागमन के कारण फाटक बंद हो जाता था। जिसके कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था अब निर्माण कार्य में तेजी आने से उम्मीद हो गई है कि जल्दी ही ओवर ब्रिज पूरी तरह आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटक पर निर्माण अधीन रेलवे और ओवरब्रिज पर दोनों और सड़क नहीं बनने से लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिस पर रेलवे ओवरब्रिज पर प्राइम कोट डालने का कार्य शुरू कर दिया गया था इसके बाद अब सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है अब एक साइड की सड़क बनाकर तैयार हो चुकी है ओवरब्रिज को एक साइड चलने की शुरू कर दिया गया है। ओवर ब्रिज पर सोमवार से एक साइड का आवागमन शुरू होने से वाहन स्वामियों ने एवं छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली क्योंकि सुबह के समय अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए सर्विस रोड से होते हुए जाते थे इस समय ट्रेन का भी समय होता था जिसके कारण रेलवे फाटक बंद हो जाती थी जिसके कारण रेलवे फाटक के दोनों तरफ लंबी-लंबी लाइन लग जाती थी जिसके कारण से छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने में देर भी हो जाती थी। एवं छात्र-छात्राओं के फाटक के दोनों और जाम लगने से कपड़े भी धूल के कारण गंदे हो जाते थे रेलवे ओवरब्रिज के चलने से छात्र छात्राओं एवं अभिभावको ने खुशी जाहिर की।

