रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/तीन राज्यों में सरकार बनने की खुशी में बंटी झालमुड़ी और मिठाइयां

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
पश्चिम बंगाल,असम और पुडु चेरी में भाजपा की सरकार बनने पर भारी खुशी मनाई गई।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल देव गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी व मिठाई बांटकर व एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।इस शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व को दिया गया।इस अवसर पर यह विश्वास जताया गया कि पार्टी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भी भाजपा निश्चित विजय हासिल करेगी।इस दौरान डॉ. एसपी सिंह, बादल सैनी, विशाल पाल, संदीप, संजय, नीरज कश्यप, अमित, डॉ. राजू, केपी सिंह, अरुण पंवार, सुमित, अमित पंवार, जीनी प्रधान, शेर सिंह, रामपाल सिंह और राजवीर आदि उपस्थित रहे।