
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जनखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक मे घुसकर स्कूल का ताला तोड़कर वहाँ पर रखा बच्चों का राशन ही साफ कर दिया। विद्यालय के स्टाफ ने जब सुबह स्कूल खोला तो देखा कि बच्चों के खाने का सुखा राशन जिस कमरे में रखा हुआ था उसका गेट अज्ञात लोगों द्वारा तोड़कर एक बोरी गेहूं और आधी बोरी चावल की साफ कर दी स्कूल अध्यापक सतीश कुमार द्वारा 112 पर कॉल कर चोरी होने की सूचना दी गई 112 के पुलिस कर्मियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और हल्का चौकी इंचार्ज को सूचना उपलब्ध कराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जहां शुरू की। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

