
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक पेट्रोल पंप पर सी एन जी कार में अचानक लगने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गया।
बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के काको मोड़ के पास स्थित मनोज पेट्रोल पंप पर एक कार सी एन जी गैस लेकर ज्योंहि गाड़ी स्टार्ट किया,कि अचानक कार में आग लग गई।आग की लपट देख कार चालक,आग लगी कार को छोड़ भाग निकला,आग लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सुचित किया गया,समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना होते होते बची।चुकी यदि आग फैल जाता तो बहुत बड़ा दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंच, छानबीन में जुट गई है, और जानकारी प्राप्त किया जा रहा है कि आखिर आग कैसे लगी। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है।
