मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आगजनी, 10 से ज्यादा लोगों की मौत

Breaking news News बिहार
मुजफ्फरपुर बिहार

जिला संवाददाता विकास राठौर

बिहार -मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें आईसीयू वार्ड को अपनी चपेट में लेने के बाद 10 से अधिक लोगों की जान चली गई है। आग लगने की घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और जहरीला धुआं तेजी से फैल गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी तक 20 घायल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं ताकि फंसे हुए अन्य लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।