
रामपुर मनिहारान
कस्बे में दान-पुण्य और सद्भावना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मानवता की सेवा का संदेश दिया
गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को कस्बे के शहरी पुल पर श्री राम सेवा ट्रस्ट की ओर से खिचड़ी वितरण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भाव के साथ किया गया, जहाँ सुबह से ही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने वालों की भारी भीड़ जुटी रही। कड़ाके की ठंड के बीच राहगीरों और स्थानीय लोगों ने गर्म-गर्म खिचड़ी का आनंद लिया और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष: संदीप मित्तल,सदस्य: रमेश पवार, गजेन्द्र चौधरी, सुरेंद्र बोबी, हरिओम शर्मा, मनोज शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट,सागर, सचिन पवार, लक्की आदि। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान और सेवा का विशेष महत्व है, इसी उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।
