रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत जनपद में ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन किया गया है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत जनपद में ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन किया गया है। इस योजना में रामपुर मनिहारान तहसील के चकवाली सहित कुल पाँच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। चयनित पंचायतों में रामपुर मनिहारान तहसील से दो ग्राम पंचायत शामिल हैं।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



इस क्रम में प्रथम पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत चकवाली का चयन किया गया है, जबकि द्वितीय स्थान पर रनियाला दयालपुर ग्राम पंचायत रही। तृतीय स्थान नागल पनियाली कासमपुर, चतुर्थ स्थान उमरी कलां तथा पंचम स्थान गंगोह क्षेत्र की जेहरा ग्राम पंचायत को प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत को 35 लाख रुपये, द्वितीय को 30 लाख रुपये, जबकि अन्य चयनित ग्राम पंचायतों को 10, 15 एवं 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचायत चकवाली के प्रथम स्थान पर चयनित होने से गांव में खुशी की लहर है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने इस उपलब्धि को पूरे गांव की टीमवर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि चकवाली में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना कराना उनका प्रमुख लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत में बिजली उत्पादन की दिशा में कार्य करने, स्वच्छता अभियान को और मजबूत बनाने तथा रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कर गांव को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चकवाली ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।