चंपारण की खबर::मोतिहारी के भू-माफियाओं पर पुलिस का ‘वज्रपात’: दस हजार का इनामी हरि सिंह को पटना से दबोचा

Breaking news News बिहार


मोतिहारी, राजन द्विवेदी‌।


अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के चर्चित भू-माफिया और छोटा बरियारपुर वार्ड पार्षद के पति हरि सिंह उर्फ हरिशंकर सिंह के ‘साम्राज्य’ को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पटना पुलिस की मदद से फरार चल रहे इनामी माफिया हरि सिंह को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्रमुख झलियां ::


पटना में घेराबंदी कर पुलिस ने हरि सिंह और उसके पुत्र को दबोचा।

पिछले दिनों एसपी ने हरि सिंह पर घोषित किया था 10,000 का नकद इनाम।
सरकारी जमीन पर कब्जा: चीनी मिल की बेशकीमती सरकारी जमीन को निजी जागीर बनाने का है आरोप।


पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’


रसूखदारों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई।
चीनी मिल की जमीन पर फैलाया था ‘कब्जा राज’
छतौनी थाना क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल की सरकारी जमीन पर हरि सिंह ने अपना अवैध वर्चस्व कायम कर लिया था। पुलिस जांच के अनुसार, सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से हड़पने और वहां अपना अवैध साम्राज्य चलाने के आरोप में हरि सिंह के खिलाफ छतौनी थाना कांड संख्या 723/25 दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए माफिया लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिसके बाद एसपी ने उस पर इनाम की घोषणा की थी।
कानून का खौफ: कुर्की-जब्ती की थी तैयारी
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह बच नहीं पाएगा। पुलिस ने न केवल इनाम घोषित किया था, बल्कि कोर्ट से आदेश लेकर माफिया के घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव और एसटीएफ व लोकल टीम की लगातार छापेमारी के कारण आखिरकार यह माफिया कानून के शिकंजे में आ ही गया।
इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाएगा। सरकारी जमीन लूटने वालों की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे है।
भू-माफियाओं में हड़कंप
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जिले के अन्य भू-माफियाओं और अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान ने यह साफ संदेश दे दिया है कि पूर्वी चंपारण में अब ‘जंगलराज’ चलाने वालों पर खाकी का कहर टूटना तय है।