
आयोजन का उदघाटन अजय कुमार श्रम अधीक्षक ,तेज कुमार प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,अनिल कुमार उप मुख्य कारखाना निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्रम अधीक्षक अजय कुमार ने श्रम दिवस के इतिहास से लेकर वर्तमान तक श्रमिक कल्याण हेतु बनाए गए विभिन्न श्रम कानूनों व योजनाओं की विस्तृत चर्चा की ।इन्होंने बताया कि वर्तमान में अनेकों श्रम कानून हैं जिनके सही कार्यान्वयन से श्रमिक गरिमा के साथ एक स्वस्थ्य वातावण में कार्य करते हुए देश में विकास कर रहे हैं।इन्होंने श्रम कल्याण से जुड़े पदाधिकारियों और नियोजकों से श्रमिकों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की साथ ही बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के अभियान में सयुक्त प्रयास करने की अपील की।

उप मुख्य कारखाना निरीक्षक अनिल कुमार में कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के बारे में बताया।सभा को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि श्रम कल्याण हेतु सभी को एक साथ काम करने की जरूरत है इस दिशा में प्राधिकार हर संभव कार्य करेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रम अधीक्षक अजय कुमार ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तेज कुमार प्रसाद ,उप मुख्य कारखाना निरीक्षक अनिल कुमार सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ,श्रम संघ के प्रतिनिधि,निर्देश ,IDF के प्रतिनिधि, कई प्रतिष्ठानों के नियोजक व भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे ।मंच संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डॉ रश्मि राज ने किया।

