जहानाबाद जिले के सभी प्रखंडों में लगाया गया सहयोग शिविर।

Breaking news News बिहार

जिले के 15 पंचायतों में लगाया गया सहयोग शिविर में 705 आवेदन में 121 का किया गया निष्पादन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -बिहार सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों को समस्याओं को तत्काल निपटारा करने हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज सोमवार को जिले में सभी प्रखंडों के 15 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक सहयोग शिविर के प्रभारी जिला स्तरीय पदाधिकारी बनाया गया था।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के निर्देशानुसार सबका सम्मान -जिवन आसान, निश्चय के तहत् जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिले के 15 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताई कि इस आयोजित शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को स्थल पर ही प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताई कि आज जिले में लगाया गया शिविर में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कुल 121 आवेदनों की निष्पादन शिविर स्थल पर ही कर दिया गया, तथा 584 आवेदन लम्बित रह गया। सभी लम्बित आवेदनों को समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताई कि सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टर पर अपलोड करें, ताकी भारत एवं राज्य सरकार के निर्धारित मानक के अनुरूप 30 दिनों के अन्दर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।


वहीं जिला पदाधिकारी ने आम जनों से अपील किया है कि सहयोग शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराएं ताकि ससमय समाधान हो सके।