
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और देश की प्रगति में श्रमिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि श्रमिक वर्ग हमारे देश की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा श्रमिकों के अधिकारों और उनके सम्मान के लिए संघर्षरत रहेगी तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके साथ मिलकर उनके मुद्दों को समझने का प्रयास किया गया। सभी ने एक स्वर में श्रमिक एकता और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने श्रमिक दिवस के महत्व को समझते हुए समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और सहयोग बढ़ाने का संदेश दिया।
