रोगी कल्याण समिति के सदस्य भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, निशा राजवंशी एवं जेडीयू नेता राजेंद्र प्रसाद ज्योति,मंजू कुमारी चंद्रवंशी द्वारा आज नवादा सदर अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

Breaking news Health News बिहार स्वास्थ्य

निरीक्षण के दौरान नवादा के सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। आने वाले भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के लू वार्ड की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति के सदस्यों ने लू वार्ड में एसी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बड़े कूलर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।


इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
समिति ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जाए।