
थाना से महज 700 मीटर की दुरी पर चोरों ने दिया घटना का अंजाम।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में बंद घरों का निशाना चोरों द्वारा बनाए जाने की घटनाएं अक्सर सामने आया करता है। जहां बंद घर नजर पड़ता निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।
इसी कड़ी में बीते सोमवार की रात्रि जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा मठ निवासी रंजन कुमार पिता बि॑दा प्रसाद के बंद घर से नगद सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात अज्ञात चोरों ने चुरा ले भागा।
चौंकाने वाली बात सामने आई है कि चोरी की घटना थाना से महज 700 मीटर के दुरी पर ही चोरों ने पुलिस को धता देते हुए घटना करने में सफल हो गया।
बताया जाता है कि गृह स्वामी बीते 27 अप्रैल को ही एक रिश्तेदार के यहां घर बंद कर परिवार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे । वहीं रात्रि में चोरों ने बंद घर से नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात चुरा कर ले भागा।
वहीं पिड़ित रंजन कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को ग्राम माधोपुर शादी समारोह में रिस्तेदार में गया था, और आज 28 अप्रैल को सुबह घर के बगल में रहने वाले ने फोन पर सुचित किया कि आपके मकान के मेन गेट का ताला टुटा हुआ है।खबर प्राप्त होते ही घर पहुंचा तो देखा कि ताला टुटा हुआ है,घर में प्रवेश किया तो हक्का बक्का रह गया। गोदरेज का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि घर में रखा नगद करीब 15 हजार रुपए गायब है, तथा पत्नी की करीब पांच लाख रुपए की, सोने एवं चांदी के जेवरात गायब है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला को गंभीरता से लेते हुए कारवाई प्रारंभ कर दिया है।

वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है कि आखिर कैसे लोग रिस्तेदारो के यहां जा सकता है, चुकी चोरों का आतंक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि पुलिस गस्ती तथा चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किया जाएं।
