चंपारण की खबर::कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से हर स्तर पर करना है सशक्त : राधामोहन सिंह

Breaking news News बिहार


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का क्षेत्रीय कार्यशाला


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का क्षेत्रीय कार्यशाला शहर के आर सी वाटिका में आयोजित हुई।
कार्यशाला का उद्घाटन सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, सांगठनिक कौशल और अनुशासन विकसित करने का एक निरंतर चलने वाला ‘साधना’ कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य “व्यक्तियों का निर्माण करके संगठन बनाना” है, जो बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और सोशल मीडिया के आधुनिक उपयोग से लैस करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का महत्त्व कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा से परिचित कराकर पार्टी के प्रति समर्पित बनाना। यह सुनिश्चित करना कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर (बूथ स्तर) पर सक्रिय रहें और ‘कार्यकर्ता भाव’ को मजबूत करें।
कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के आधुनिक
‘साधनों, सोशल मीडिया, एआई और आईटी के प्रभावी उपयोग में निपुण करना। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जनता तक पहुँचाना।


भाजपा के क्षेत्रीय राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़ के वरीय नेता राजू भंडारी ने  कहा कि समाज में हमारा परिचय एक सचेत व्यक्ति के रूप में हो। हमारा विशेष परिचय भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में हो, ना कि एक विशिष्ट पदधारक के रूप में हो।
हमारा व्यवहार ही हमारा परिचय हो।
इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाकर उन्हें समाज का पथ प्रदर्शक बनाना। यह प्रशिक्षण नए सदस्यों को पार्टी की कार्यसंस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही, पुराने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता
है।
इस कार्यशाला में बिहार भाजपा के महामंत्री शिवेश राम,  प्रदेश के उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, आईटी के मुकुल सिंह, नितिन अभिषेक प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रकाश अस्थाना, दीपेंद्र शर्राफ एवं मोतिहारी जिलाध्यक्ष पवन राज सहित बगहा, बेतिया, रक्सौल, ढाका एवं मोतिहारी सहित पांच संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।