
कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को बेहतर भविष्य -जिला पदाधिकारी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के गांधी मैदान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
स्थानीय गाँधी मैदान में मेले का उद्घाटन जिलापदाधिकारी,अलंकृता पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को उत्साहित करते हुए रोजगार एवं उद्यमिता के उपर प्रकाश डालते हुए बताया कि रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से उनके भविष्य को एक बेहतर रूप मिल सकता है। उन्होंने मेला में भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के विषय में जागरूक करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर प्राप्त करने हेतु मनोबल भी बढाया। इसके साथ ही स्वरोजगार के दिशा में सहयोग प्रदान करने हेतु युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित “नियोजन सेवा का विस्तार” योजना अंतर्गत कुल 13 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सिलाई मशीन इत्यादि वितरण किया एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 4 अभ्यर्थियों को स्टडी किट का वितरण किया इसके साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके कुल 50 अभ्यर्थियों को KYP सर्टिफिकेट भी वितरित किया

वहीं जिला पदाधिकारी ने बताई कि नियोजन मेला में निजी सेक्टरों के कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 1036 बायोडेटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 662 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। साथ ही इस नियोजन मेले में जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, PNB Rseti जहानाबाद, KYP & Domain Skilling Center, जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र जहानाबाद द्वारा 384 अभ्यर्थियों का अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन किया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, डॉ प्रीति, अपर जिला समाहर्त्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह, अपर जिला समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, तेज नारायण राय, श्रम अधीक्षक एवं जिला योजना पदाधिकारी, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस नियोजन मेला के सफल आयोजन में संतोष कुमार जिला कौशल प्रबंधक, निम्नवर्गीय लिपिक, आरती देवी, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, अजीत कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा अंत में इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया ।
