जहानाबाद नगर क्षेत्र के कृस्णापुरी मोहल्ले में सुबह सुबह अज्ञात शव को देख लोगों में मची खलबली।

Breaking news News बिहार



शव की खबर पर लोगों की जुटी भीड़, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस,

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में सुबह सुबह अज्ञात लाश की खबर पर खलबली मच गया।शव पड़ा रहने की सुचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जाता है कि नगर पालिका सफाई कर्मी नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में सफाई करने पहुंचा तो अचानक एक आदमी को पड़ा हुआ देख शोर मचाया, तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो,मृत अवस्था में देख लोगों को होश उड़ गया। घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, खबर प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।


मिली जानकारी के अनुसार शव कहां का है, कैसे मृत्यु हुई पहेली बना हुआ है, चुकी शव की पहचान नहीं हो सका है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव अज्ञात है, कैसे मृत्यु हुई है, कोई हत्या कर शव को फेक दिया है,या गिरकर मौत हुई है फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत स्वाभाविक है या हत्या। हालांकि मृतक के चेहरे पर चोट का निशान दिख रहा है, फिर भी जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता कुछ कहना उचित प्रतीत नहीं होता।
मामला जो कुछ भी हो, लेकिन मोहल्ले में शव पड़ा देख लोगों ने अपने अपने स्तर से बातें कही जा रही है। फिलहाल शव की पहचान होने के उपरांत ही सारी सच्चाई सामने आएगी।