गोचर महाविद्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन,

Breaking news News उत्तरप्रदेश


रामपुर मनिहारान
गोचर महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल द्वारा एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


गोचर महाविद्यालय में आयोजित इंटरव्यू अतुल कार्पोरेशन क्रॉप केयर लि. कम्पनी द्वारा इंटर्नशिप के लिए कराया गया। इस इंटरव्यू में महाविद्यालय के * 12 छात्रों* को कम्पनी द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के संयोजक प्रोo राजबीर सिंह ने बताया कि इनमें से चयनित छात्रों को कम्पनी की ओर से रुo. 10,000 प्रति माह भुगतान किया जायेगा। यह इंटर्नशिप दो माह की जनपद सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में होगी कम्पनी के अधिकारीगण विनोद बी एस -सीनियर जनरल मैनेजर, ब्रजेश सिंह और कुलदीप सिंह मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर तथा गौरव पुंडीर असिस्टेंट सेल्स मैनेजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के सहसंयोजक डॉ सतेन्द्र, डॉ विपिन, डॉ जॉनी और श्री संदीप जी का विशेष योगदान रहा I महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओमकार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।