सहारनपुर/रामपुर मनिहारान/उप्र /गंगोह /महिला संगठन सृजन एवं महिला सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश




ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।



गुरुवार को गंगोह ब्लॉक के ग्राम मुरादखेड़ी में श्रीमती सोनम जी के निवास पर महिला संगठन सृजन एवं महिला मेंबरशिप अभियान के अंतर्गत एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती श्वेता सैनी जी ने कहा कि “महिलाओं को संगठित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। महिला संगठन को मजबूत कर हम हर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में निशात, तृप्ति, राखी, पूजा सहित अनेक सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक बना।


अंत में सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।