
बेतिया, प्रतिनिधि।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का आज पटना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री कई महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
बता दें कि पूर्व मंत्री स्व पूर्णमासी राम 1990 से लगातार पांच बार तक बगहा के विधायक रह चुके थे।
बिहार सरकार में दो बार राज्य मंत्री व एक बार कैबिनेट मंत्री रहे थे। इसके बाद वे गोपालगंज से एक बार जदयू से सांसद भी रह चुके थे।
पूर्णमासी राम के निधन से बगहा समेत उनके समर्थकों एवं राजनैतिक गलियारों मे शोक की लहर है।
