चंपारण की खबर::”संगठन सृजन योजना’ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक : अभिजीत सिंह

Breaking news News बिहार



मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन योजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक हुई।
इस बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हेमंत सिंह पटेल सहित पीसीसी जिला अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी पूर्व प्रत्याशी सह पीसीसी सदस्य अभिजीत सिंह ने देते हुए बताया कि बैठक में
स्वयं पीसीसी सदस्य के रूप में शामिल हुआ। जहां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार की दिशा में जिला अध्यक्ष, प्रदेश स्तर पर महासचिव, सचिव एवं उपाध्यक्ष, साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी एवं जिला कमेटी के लिए आवेदन लेने का कार्य भी किया गया।