
नरहट,16 अप्रैल –
संविधान निर्माता भारत रत्न डा.अम्बेडकर की सोंच ने दबे,कुचले और वंचित तबकों की समाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति में चमत्कारिक तब्दीली लायी है।
जनसुराज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बुधवार को नरहट प्रखंड के बेरौंटा ग्राम स्थित मां तारा मंदिर के समीप आयोजित अम्बेडकर शोभा यात्रा को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।
अम्बेडकर जयंती पखवारा के दौरान बुधवार को नरहट प्रखंड के ग्राम बेरौंटा से शुरू होकर शेख़पुरा बाजार,बरौली,कुशा,नरहट और वलीपुर होते हुए यह शोभा यात्रा हसनपुरा में बाबा साहब डा.अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विसर्जित की गयी जहां पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
इस शोभा यात्रा का नेतृत्व बेरौंटा ग्राम निवासी सुभाष अम्बेडकर और राजो रविदास ने किया।इस आयोजन में पूर्व मुखिया मो.हामिद,मनीष सिंह, मो.नसीर मलिक और मो.कमाल अंसारी सहित सैंकड़ो लोग शामिल हुए।
