
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबगंज में अज्ञात चोरों ने मचाया तांडव, बंद घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात तथा काॅसे पीतल के बर्तन सहित अन्य किमती समानों की चोरी कर आसानी से ले भागने में सफल रहा।
बताया जाता है कि जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबगंज निवासी राजेश चौधरी जो वर्तमान में बिहार पुलिस में कार्यरत हैं, जिनके बंद घर से बीते सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की सम्पत्ति चुरा कर ले भागा।

राजेश चौधरी की पत्नी रीना कुमारी ने बताई कि मेरे पति बिहार पुलिस में हैं,जो वर्तमान में सहरसा में जिला बल मे पदास्थापित है। मैं अपने बच्चों के साथ फिलहाल जहानाबाद में रह कर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला करा कर पढ़ा रहा हूं।घर में ताला लगा रहता है। बीते मंगलवार को सुबह सुचना मिली की मेन गेट का ताला टुटा हुआ है,खबर पाकर घर पहुंच घर में प्रवेश किया तो,देखा कि घर का ताला भी टुटा हुआ है और घर में कपड़ा वैगरह बिखरा पड़ा हुआ है। वहीं देखा कि गोदरेज कों तोड़कर सोने चांदी के जेवरात गायब है,और काॅसे एवं पीतल के वर्तन सहित अन्य किमती समानों की अज्ञात चोरों ने ले भागा है।इस सम्बंध में शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन दिया है।

वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सुचना पर, घटना स्थल की जांच पड़ताल किया गया है, तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर, कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का कोशिश की जा रही है।
