जहानाबाद पी पी एम स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में छाई खुशी।

Breaking news News बिहार बिहार शिक्षा

परिक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल निर्देशिका डॉ इंदू कश्यप ने अच्छे परिणाम पर छात्रों को दी बधाई।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -जिले स्थित वेंकटेश्वर नगर पी पी एम स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साह पूर्वक घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों की रिपोर्ट कार्ड उनके माता-पिता की उपस्थिति में सोपा गया। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 99% रहा जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्कूल में पैरंट टीचर मीटिंग का भी आयोजन किया गया अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षण पद्धति और अनुशासन की सराहना की। इस मौके पर स्कूल की निदेशिका डॉक्टर इंदु कश्यप ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा ” यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत शिक्षकों तथा माता-पिता के मार्गदर्शन का फल है, हमारा लक्ष्य केवल किताबिक ज्ञान देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं– कक्षा पहली के रिशु प्रथम, साधना दूसरी ,तथा ऋषभ कुमार तीसरे स्थान।कक्षा दूसरी की रिया प्रथम,वैष्णवी द्वितीय तथा हिमांशु को तृतीय स्थान मिला ।कक्षा तीसरी के कान्हा जी को प्रथम, अंजलि दूसरी तथा सुमन तृतीय स्थान। कक्षा चौथी के प्रिंस राज प्रथम ,अक्षांश द्वितीय तथा आदर्श को तीसरा स्थान ।कक्षा पांचवी के शांतनु कुमार प्रथम , रौशन द्वितीय ,निखिल भारद्वाज तृतीय । कक्षा छठी की सलोनी प्रथम, रिया द्वितीय , अनन्या तृतीय ।कक्षा सातवीं की कृतिका कुमारी प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय ,ईशा कुमारी तृतीय। कक्षा आठवीं की नैतिक को प्रथम शिवम, द्वितीय तथा प्रमोद को तीसरा स्थान मिला।
विद्यालय में परिणाम की घोषणा के साथ ही स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी और दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


हिसाब सागर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका गण नंदकिशोर शर्मा मनोज कुमार पाठक सिराजुद्दीन अंसारी आकाश कुमार जयप्रकाश कुमार सोनम कुमार धीरज शर्मा अभिमन्यु कुमार अमित कुमार विवेक कुमार नम्रता कुमारी रूपा कुमारी पुष्प लता कुमारी ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।