
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पंचायतों में सरकार द्वारा निर्देश के आलोक में प्रत्येक पंचायतों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मैदान का निर्माण को लेकर उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, डॉ. प्रीति ने विभागीय निदेश के आलोक में जहानाबाद जिला अंतर्गत शेष बचे 25 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान निर्माण हेतु बैठक का आयोजन की । बैठक में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि अपने अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन यथा शीघ्र उपास्थापित करें।
बैठक मे उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने समस्त टीम के साथ विद्यालय की स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही,ताकि खेल मैदान का निर्माण किया जा सके। साथ ही चिन्हित खेल मैदान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया ।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति, उपाधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी, पूनम कुमारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, सुदर्शन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, राजेश कुमार, अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कनीय अभियंता, , पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक सम्मिलित हुए।
