जिला मत्सय पदाधिकारी के साथ विभाग के ही प्रधान सहायक ने मारपीट कर किया घायल।

Breaking news News बिहार



घायल मत्स्य ने नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज हेतु दिया लिखित आवेदन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां जिले के मत्सय कार्यालय में, विभाग के प्रधान सहायक द्वारा मत्सय पदाधिकारी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने की बात सामने आई है।
घायलावस्था में ही मत्सय पदाधिकारी को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों द्बारा इलाज किया गया है।
बताया जाता है कि जिले के मत्सय पदाधिकारी संतोष कुमार को, कार्यालय में पदास्थापित प्रधान सहायक नितेश कुमार ने बातचीत के क्रम में तु तु मैं मैं हो गया,वही देखते देखते मत्सय कार्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वही मत्सय पदाधिकारी को प्रधान सहायक ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, फलस्वरूप किसी तरह से वहां उपस्थित अन्य कर्मियों ने मामला को शांत कराया,और घायल मत्सय पदाधिकारी को सदर अस्पताल में इलाज कराया।


वही मत्सय पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चुकी मै मल्लाह समाज से आता हूं,और प्रधान सहायक दुसरे समाज से फलस्वरूप कोई फाइल की मांग करने पर उल्टा सीधा भाषा का प्रयोग कर उल्टे मुझपर ही रौब दिखाना चाहता है। तथा जाती सुचक शब्दों का प्रयोग किया करता है।आज 12/1 को प्रधान सहायक ने उल्टा सीधा भाषा का प्रयोग किया तो,मना करने पर मेरे साथ दबंगता दिखाते हुए मारपीट किया। वही उन्होंने बताया कि यदि अन्य लोग कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते तो हो सकता था कि मेरे साथ अप्रिय घटना भी घट सकता था। वही उपस्थित कर्मी तथा अन्य लोगों ने घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया जहां, डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। वही उन्होंने बताया कि नगर थाना में प्रधान सहायक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
वही नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मत्सय पदाधिकारी द्वारा दिया गया आवेदन को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।