बंजरिया थाना पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

Breaking news News बिहार

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के बंजरिया थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत कांड संख्या 370/26 में कृष्णा कुमार (21 वर्ष), राजू कुमार (20 वर्ष) एवं ललन कुमार (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। यह मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 एवं 22 से संबंधित बताया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपित बंजरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
वहीं, कांड संख्या 371/26 में पुलिस ने अभिनव कुमार (29 वर्ष), निवासी अंबिका नगर, थाना बंजरिया को गिरफ्तार किया। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 एवं 45 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी दयाराम सिंह यादव एवं सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।