
- ‘हर बिहारी और देशभक्त युवा भरत तिवारी बनने को तैयार’ : राजन द्विवेदी
मोतिहारी।
भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने शनिवार को मोतिहारी में बड़ा बयान देते हुए घटना को ‘फेक एनकाउंटर’ करार दिया।
उन्होंने कहा, “भरत तिवारी की हत्या नहीं हुई है, सत्य की आवाज की हत्या की गई है। यह राष्ट्रप्रेमियों की हत्या है। इसके लिए बिहार पुलिस के दोषी अधिकारी और बिहार की डबल इंजन भाजपा सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।
राजन द्विवेदी ने दावा किया कि इस मामले में सबसे पहले आवाज जनसुराज के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ही उठाई थी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे बिहार के युवा और देशभक्त युवा भरत तिवारी बनने को मजबूर होंगे।
राजन द्विवेदी ने कहा कि अब
“हर बिहारी और हर देशभक्त युवा अब भरत तिवारी बनने को तैयार है।
भरत तिवारी हत्याकांड की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनसुराज पहले से ही मुखर है। पार्टी का कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेगी।
